
बिलासपुर. मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypoll) से बाहर होने के बाद जोगी परिवार जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के सिवनी, निमधा साप्ताहिक बाजार पहुंचकर अपने पति स्व. अजीत जोगी पर लिखी आत्मकथा 'सपनों का सौदागर' की पुस्तकें दुर्गा मां के चरणों में अर्पित किया और वहां उपस्थित ग्रामिणों को सप्रेम भेंट किया।
इस अवसर रेणु जोगी ने कहा कि स्वर्गीय जोगी मरवाही को अपना परिवार मानते थे और उनके जाने के बाद हमारा जोगी परिवार अमित-ऋचा स्वर्गीय जोगी के बताए रास्ते पर चलते हुए मरवाही की जनता का कमिया बनकर सेवा करते रहेंगे। वर्तमान चुनाव में हमारे साथ छल करके अमित जोगी और ऋचा जोगी के नामांकन को निरस्त करने के कारण जोगी परिवार इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पा रहा है। लेकिन हमारे साथ जो अन्याय हुआ है, उसका न्याय मरवाही की जनता हमारे परिवार को देगी इसलिए हम सबसे बड़ी जनता की अदालत में न्याय की अपेक्षा करते हैं और हमें पूरा विश्वास है मरवाही की जनता हमें न्याय देगी।
Published on:
19 Oct 2020 11:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
