29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जन्माष्टमी आपकी हर मनोकामना होगी पूरी, श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें !

Krishna janmashtami in hindi इस तरह करें श्री कृष्ण को प्रसन्न  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Saurabh Tiwari

•

Updated: 23 Aug 2019, 6:03 PM IST

इस जन्माष्टमी आपकी हर मनोकामना होगी पूरी, श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें !

इस जन्माष्टमी आपकी हर मनोकामना होगी पूरी, श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें !

बिलासपुर। Krishna janmashtami 2019 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यशोदा-नन्द के लाला और देवकी-वसुदेव के पुत्र कन्हैया का जन्म रोहिणी नक्षत्र में भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि वृष लग्न में हुआ था। इस दिन कृष्णोपासक दिनभर व्रत रखकर रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। आइए जानते हैं, मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

* कृष्ण भगवान को गाय के दूध से भोग लगायें, पँचामृत से अभिषेक करें, प्यार सफल होगा।

* मक्खन का भोग लगायें, कच्ची लस्सी से अभिषेक करें, ऐश्वर्य साधन बढेंगे।

* कृष्ण भगवान को मिश्री का भोग लगायें, गन्ने के रस से अभिषेक करें, मनोकामनायें पूरी होगी।

* दूध में तुलसी डालकर भगवान को भोग लगायें, कच्चे दूध के साथ अभिषेक करें, रोग दूर होंगे।

* झूला झूलायें केसर की बर्फी से भगवान को भोग लगायें, गुलाब के शरबत से कृष्ण जी का अभिषेक करें, विवाह में आये विलम्ब दूर होंगे।

* कृष्ण जी को लडडू का भोग लगायें, गन्ने का रस से अभिषेक करायें, कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होंगे।

*मक्ख्नन का भोग लगायें, कच्ची लस्सी से अभिषेक करें, धन प्राप्त होने लगेगा।

* कृष्ण भगवान को गाय के दूध से भोग लगायें, पँचामृत से अभिषेक करें, दूश्मन दूर होंगे।

* बेसन की बर्फी से भोग लगायें, दूध से अभिषेक करें, मनमुटाव दूर होंगे।

* झूला झूलायें मक्खन से प्रभु को भोग लगायें, गँगा जल से अभिषेक करायें, अच्छी पढाई हो सकेगी।

* शुद्ध घी की मिठाई से भोग लगायें, पँचामृत से अभिषेक करें, मनोकामनायें पूरी होगी।

* 12 बेसन की बर्फी से भोग लगायें, केसर युक्त दूध से अभिषेक करें, व्यापार में सफलता मिलेगी।

*** खास उपाय ***

* झूला झूलायें कृष्ण भगवान को चाँदी की बाँसुरी अर्पित करें, प्रेम में सफलता मिलेगी।

* व्यापार में लाभ के लिए दो मोर पँख लें एक कृष्ण जी को अर्पित करें दूसरा मोर पँख उनके मुकुट में लगाकर तिजोरी में रखें अपार धन प्राप्त होगा।