31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना नई राहें: विभाग के कार्य आंशिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम की गुंजाइश

अनुूसचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विभागीय कामकाज को आंशिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम करने की गुंजाइश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

GANESH VISHWAKARMA

•

Updated: 23 May 2020, 5:56 PM IST

कोरोना नई राहें: विभाग के कार्य आंशिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम की गुंजाइश

कोरोना नई राहें: विभाग के कार्य आंशिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम की गुंजाइश

बिलासपुर . अनुूसचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए निगम द्वारा ऋण दिया जाता है। इसके आवेदन करने के लिए विभागीय तौर पर कोई ऑनलाइन वेबसाइट नहीं बनाया गया है। विभागीय कामकाज को आंशिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम करने की गुंजाइश हो सकती है।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के लिए समाज के निम्न तबके के लोगों को स्व-रोजगार योजनाओं के लिए ऋण देने का कार्य संचालित है। इन योजनाओं के ज्यादातर लोग ग्रामीण इलाके से लोग आवेदन करते है। इसलिए पूरी कार्यालयीन कामकाज को वर्क फ्रॉम होम कर पाना मुश्किल कार्य है। आवेदन लेने से लेकर इसे जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है। किसी न किसी समस्या को लेकर आवेदनकर्ता दफ्तर पहुंचते है। इसकी वजह से पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर पाना मुश्किल है। वैसे भी विभाग का आवेदनकर्ताओं के लिए कोई वेबसाइट नहीं बनाया गया है।
अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम समिति में ज्यादातर कार्य फील्ड वर्क अधिक है। मौके पर जाकर हितग्राहियों के कार्यों को निरीक्षण करना,ऋण की वसूली करना आदि शामिल है। कार्यालयीन कामकाज में कुछ अंश तक कार्य वर्क फ्रॉम होम किया जा सकता है। हालांकि कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इसलिए कोरोना संकट के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरीके से हो रहा है।
वर्क फ्रॉम होम की गुंजाइश
विभाग के कुछ कामकाज को वर्क फ्रॉम होम की श्रेणी में किया जा सकता है। विभाग के ज्यादातर कार्य पब्लिक डीलिंग से संबंधित है।
एलके कश्यप,सीईओ,अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम ,बिलासपुर