
Kudo Championships
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अक्षय कुमार इन्विटेशनल नेशनल कूडो चैम्पियनशिप 2016 में राजस्थान की कूडो टीम ने 42 पदक जीते हैं। बीकानेर के खिलाडिय़ों ने 3 गोल्ड व 5 ब्रांज हासिल किए।
कूडो राजस्थान के महासचिव एवं तकनीकी निदेशक रेन्सी प्रीतम सैन ने बताया कि सूरत में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट कूडो की 8वीं अक्षय कुमार नेशनल चैम्पिश्नशिप का उद्घाटन
गुजरात के खेल मंत्री गजेन्द्र त्रिवेदी, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, आदित्य ठाकरे ने किया।कूडो इण्डिया के चेयरमैन अक्षय कुमार की अध्यक्षता में चैम्पियनशिप का आगाज किया गया। चार दिवसीय चैम्पियनशिप में 4300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
रोमांचक मुकाबलों में बीकानेर के तनुज महोबिया, हिमांश मेहरा, सिमरन कौर ने गोल्ड व संदीप कौर, अंजली नैया, प्रवीण सिंह कच्छावा, दिव्यजीत सिंह राजपुरोहित, कनिष्ठ भटनागर ने ब्रांज मैडल जीते।चैम्पियनशिप में सोनिका सैन व नदीम हुसैन ने रेफरी व जज के रूप में प्रतिनिधित्व किया।
बीकानेर टीम की उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, नवरतनमल दफ्तरी, किशोर सिंह राजपुरोहित, नगेन्द्र सिंह शेखावत, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा रॉय, मोहनसिंह, जेके अग्रवाल ने बधाई दी।
Published on:
04 Nov 2016 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
