
दिल्ली से आए मामा ने अपनी ही भांजी को बेहोशी की दवा पिलाकर किया बलात्कार
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मामा भांजी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सगे मामा ने अपनी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित भांजी ने पहले अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से शहर आए मामा ने अपनी ही भांजी को बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। जिले में रहने वाली 32 वर्षीय महिला गृहणी हैं। 24 अगस्त को महिला का सगा मामा दिल्ली से शहर पहुंचा और एक होटल के कमरे में ठहरा था। उसने महिला से स्कूटी होटल तक लाकर छोडऩे के लिए कहा।
महिला स्कूटी लेकर होटल पहुंची। उसे मामा अपने कमरे में ले गया और पानी में बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। होश आने पर उसे स्कूटी से घर छोड़कर आ गया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। शुक्रवार को महिला ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Published on:
29 Aug 2020 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
