24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेनों से अपने प्रदेश पहुंचकर हजारों मजदूरों ने ली राहत की सांस

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए चल रही श्रमिक स्पेशल 14 ट्रेने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 20 May 2020, 8:07 PM IST

migrant workers

migrant workers

बिलासपुर. देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए चल रही श्रमिक स्पेशल 14 ट्रेने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इनमें से 10 ट्रेने में बैठे श्रमिकों के लिए भोजन देकर रवाना किया गया। वही 4 ट्रेनों से प्रदेश के 4200 श्रमिकों को रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर. चांपा व रायगढ़ में उतारा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ व अन्य बाईपास ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को 35 हजार खाने के पैकेट व 60 हजार से अधिक पानी बॉटल उपलब्ध कराया गया है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार को 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। विजयवाड़ा के रायनपाडु-चांपा 07227 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में बिलासपुर. मुंगेली, जांजगीर-चांपा व रायगढ़, बेमेतरा व बलौदाबाजार के 14 सौ से अधिक श्रमिक सवार थे। सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई व वीवीपीई कीट से सैम्पल लिया गया। जांच के बाद सभी को बसों में बैठाकर श्रमिकों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। 01913 पुणे-चांपा श्रमिक स्पेशल ट्रेन रायपुर, भाटापारा होते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही नगर निगम के कर्मचारियों ने स्टेशन में उतरे लगभग 4 सौ यात्रियों के समान को सेनीट्राइज्ड किया व मास्क देकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई वही संदिग्ध कुछ श्रमिकों की रैपिट कीट से सैम्पल लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में सवार यात्रियों को राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर भाटापारा में भी उतारा गया है। यात्रियों को जांच के बाद बसो से क्वारंटाइन सेनन्टर भेजा गया। 04448 अमृतसर-चांपा श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में बिलासपुर जिले के बिल्हा, मस्तूरी, कोटा व तखतपुर ब्लॉक के साथ ही जांजगीर चांपा व रायगढ़ जिले के यात्री सवार थे। ट्रेन से बिलासपुर में लगभग 7 सौ यात्रियों को उतारा गया। 01630 करमाली-रायगढ़ श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बिलासपुर व मुंगेली के लगभग 300 यात्रियों को उतारा गया। नईदिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 527 यात्री नईदिल्ली से बिलासपुर चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन 527 यात्रियों को लेकर बुधवार को दोपहर 12 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में दिल्ली के अलावा नागपुर व भोपाल से भी फंसे हुए यात्री मौजूद थे। बिलासपुर पहुंचे यात्रियों के चेहरे में खुशी देखते ही बन रही थी। बिलासपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि घर आने की बहुंत खुशी हो रही है, वह भोपाल से बिलासपुर पहुंचा है। दो दिनों में रेलवे ने 60 हजार यात्रियों को उपलब्ध कराया भोजन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी सेंट्रल किचन व लायसेंसी ठेकेदारों ने मंगलवार को 20 व बुधवार को 14 ट्रेनों में भोजन पैकेट लगभग 35 हजार व 60 हजार पानी बॉटल उपलब्ध कराया है। गर्मी को देखते हुए रेलवे अपनी ओर से भी निशुल्क पानी बॉटल यात्रियों को उपलब्ध करा रहा है।