सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों परिवारों के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, एक फरार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।