बिलासपुर. म्यूजिकल मस्ती बेस्ट 24 ग्रुप द्वारा होटल रीगल में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर सराफ विशिष्ट अतिथि सुनील सोनथालिया, प्रकाश राय, राजेश मिश्रा, अनुराग भास्कर मंच पर उपस्थित थे। सभी अतिथियों का हीरामणि दुबे द्वारा तिलक लगाकर तथा सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों को टोपी पहना कर शक्कर तथा फूलों की माला एवं पत्ता गोभी एवं फूलगोभी को पुष्पगुच्छ बनाकर विशेष सम्मान किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने म्यूजिकल मस्ती ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर शानदार नृत्य किया। संचालन युगल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र अवस्थी, संजय गुप्ता, राजेश जोहरी, राजेश मिश्रा, अनुराग भास्कर, कृष्णा जयसवाल, राम वर्मा, राजू ठाकुर, कुंज बिहारी सोनी, मदन शर्मा, जितेंद्र राय, गणेश गुप्ता, राकेश कठेलिया, मनोज शर्मा प्रशांत मोकासे विजय वर्मा गोपाल त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।