12 फरवरी को रात 9.57 बजे सूर्य देव मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ चुके हैं, जिसकी वजह से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है, जो 27 फरवरी तक रहेगा। 27 फरवरी रात 11.47 बजे बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मीन में चले जाएंगे। जबकि 28 फरवरी से 14 मार्च तक यह त्रिग्रही योग का निर्माण मीन राशि में होगा, जो बुध, शुक्र व राहु से बनेगा।