बिलासपुर. हिंदी दिवस पर पत्रिका डॉट कॉम 'युवा शुद्ध हिंदी वाचन स्पर्धा' का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आपको अपना 10 से 15 सेकंड का एक ऐसा वीडियो हमें भेजना है, जिसमें आप किसी एक विषय पर लगातार शुद्ध हिंदी में बोल रहे हों। स्पर्धा के पहले दिन हमें कई वीडियो प्राप्त हुए हैं। इन्हें हमने पत्रिका.कॉम पर चलाया है। वीडियो भेजने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इन वीडियो को पत्रिका बिलासपुर के फेसबुक पेज पर भी डाला जा रहा है। यहां से आने वाले रिव्यू, लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर चुना जाएगा पत्रिका हिंदी युवा सम्राट।