
फारेंसिक जांच में लापता विक्टोरिया की कार में जल कर मौत की पुलिस ने की पुष्टि
बिलासपुर. जीजीयू की पूर्व छात्रा विक्टोरिया के लापता होने की गुत्थी पुलिस की फारेंसिक टीम ने सुलझाते हुए कार में युवती के होने व जलने से मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने रविवार कोशहनवाज खान, अभिषेक कुर्रे, याशिका मनहर के जिंदा जलने से मौत होने की पुष्टि की थी। सोमवार को फारेंसिक जांच व पोस्ट मार्टम के दौरान टीम को लापता विक्टोरिया काे कंकाल का अवशेष मिल गया। पुलिस अब सवार 4 के जिंदा जलने के मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
शनिवार रात 12.40 बजे लिंक रोड स्थित बार से शहनवाज खान, अभिषेक कुर्रे, याशिका मनहर व विक्टोरिया आदित्या निकले थे। राहगीरों से पुलिस को खैरा और पोड़ी के बीच कार क्रमांक सीजी 10 बीड़ी 7861 में दुर्घटना के बाद कार में आग लगने व सवार सभी के जिंदा करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने रविवार को दुर्घटना व आगजनी में मरने वाले में 2 युवक अभिषेक कुर्रे व शहनवाज खान एक युवती याशिका मनहर की पुष्टि की थी।
कार में सवार विक्टोरिया आदित्या के कार में मिले कंकाल में न होने की बात पुलिस ने कही थी। पुलिस की फारेंसिक टीम ने केमिकल जांच के बाद बताया कि दुर्घटना के दौरान कार के पीछे बैठे अभिषेक कुर्रे की बॉड़ी में एक महिला के कंकाल भी मिले हैं। पुलिस को मौके से मिली रूम की चाभी व मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिले महिला कंकाल को विक्टोरिया आदित्य पिता चेतन आदित्य (22) के होने की पुष्टि की है।
पुलिस अब मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
रतनपुर खैरा व पोढ़ी के बीच पेड़ से टकराकर अनियंत्रित कार के सवार लोगों के जिंदा जलने के मामले में घटना स्थल का फारेंसिक जांच कराया गया था। पोस्ट मार्टम के दौरान अभिषेक कुर्रे के कंकाल में एक महिला कंकाल होने के भी साक्ष्य मिले हैं। साक्ष्य व मोबाइल लोकेशन के आधार पर विक्टोरिया का होने की जानकारी मिली है।
प्रसाद सिन्हा, रतनपुर थाना प्रभारी
Published on:
24 Jan 2023 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
