
लोकसभा चुनाव को लेकर ये तैयारी कर रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी, बड़े-बड़े पदाधिकारी से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
बिलासपुर. कांग्रेस के दिग्गज लोकसभा चुनाव के रंग में रंग गए हैं। ये आपस में मंथन कर कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने का पाठ पढ़ा रहे हैं। हर बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को 50-50 वोट का टारगेट दिया गया है। उनसे राज्य सरकार के कामकाज को सामने रखकर मतदाताओं का मन टटोलने को कहा गया है। सभी 8 ब्लाक प्रभारियों द्वारा दौरा शुरु कर दिया गया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर प्लानिंग को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। तय किया गया है कि बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 50-50 वोट डलवएंगे। इसी रणनीति के तहत सबसे पहले मुंगेली जिला में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू यादव, लोरमी ब्लॉक प्रभारी रामशरण यादव के अलावा अन्य ब्लॉक के प्रभारी मौजूद थे। इसमें रामशरण यादव ने पार्टी द्वारा की गयी बूथ स्तर की प्लानिंग की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। यह माहौल लोकसभा चुनाव तक बरकरार रहे, यह जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा बूथ मजबूत हो गया तो कोई हमें जीतने से नहीं रोक सकता। इसलिए कार्यकर्ता अपने बूथों में अभी से जुट जाएं। यादव ने कहा कि एक बूथ में 1 अध्यक्ष और 20 मेंबर होते हैं। एक बूथ में करीब एक हजार वोट होते हैं।
1 सदस्य को 10 घर का टारगेट
यादव ने कहा कि एक सदस्य यदि 10 घरों को टारगेट में लेकर काम करते हैं तो नि संदेह जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमें टिकट फाइनल होने तक इंतजार नहीं करना है। हमें अभी से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें भाजपा सरकार के 15 साल के दौरान की गई वादा खिलाफी और कांग्रेस सरकार के ढाई माह की उपलब्धियों के सामने रखकर आशीर्वाद मांगना है। बैठक में मुंगेली जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री, लोरमी ब्लाक अध्यक्ष रामशरण खाण्डेकर, डिंडौरी ब्लाक अध्यक्ष लखन लाल कश्यप, ब्लाक प्रभारी कौशल सिंह क्षत्री, लोरमी ब्लाक प्रभारी रामशरण यादव, राकेश पात्रे, सोनू चंद्राकर आदि उपस्थित थे। कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के लिए पहली बार स्क्रीनिंग कमेटी गठन नहीं किया गया है। सीधे प्रदेश प्रभारी ,प्रदेश अध्यक्ष और हाईकमान द्वारा प्रत्याशियों का चयन करने की रणनीति बनायी गई है। उधर बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीटों में सबसे अधिक उम्मीदवार जांजगीर से हैं और सभी की दावेदारी मजबूती मानी जा रही है जबकि पहुंच के मामले में बिलासपुर लोकसभा सीट के दावेदार सबसे आगे हैं।लोकसभा की राज्य की सभी ग्यारह सीटों के लिए आए नामों में किसी के नाम को काटने या शॉर्ट लिस्ट करने की बजाय सभी नाम सीधे आलाकमान को भेज दिए गए हैं। बिलासपुर संभाग की लोकसभा सीटों की बात करें तो बिलासपुर से सीएम भूपेश के करीबी नेता अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व मंत्री बीआर यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव के अलावा पूर्व महापौर वाणीराव नाम है। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी लोकसभा के लिए टिकट की दौड़ में शामिल हैं। इसी प्रकार इस बार सबसे महत्पूर्ण सीट जांजगीर को माना जा रहा है। यहां से चुनाव लडऩे के लिए अब तक आधा दर्जन दावेदार सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व विधायक पदमा मनहर के अलावा जांजगीर सीट से सांसद रहे भगतराम मनहर के पुत्र जयंत मनहर ने ताल ठोकी है। भगतराम मनहर तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इनके बाद इनकी पत्नी कमला मनहर भी राज्यसभा सदस्य रह चुकी है। रविदास भारद्वाज और डभरा निवासी राइस किंग खूटे भी दावेदारी कर रहे हैं। बताया जाता है 2016 में राहुल गांधी ने डभरा में पदयात्रा की थी इस दौरान इनके घर भोजन किया था। इसके अलावा दो अन्य भी शामिल हैं। वहीं रायगढ़ से राम पुकार सिंह की बेटी आरती सिंह, सरियस मिंज रिटायर्ड चीफ सेकेट्री का नाम शामिल है।
कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत के साथ साथ चरणदास महंत का नाम भी शामिल हो गया है। इन दोनों के ही नाम आलाकमान को भेज दिए गए हैं। कोरबा लोकसभा सीट के तहत आने वाली विस सीटों पर कांग्रेस को अच्छा परिणाम मिला है। इस बार कांग्रेस इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस आरपीएस त्यागी का नाम है। त्यागी विस चुनाव में भी टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया ऐसी कोई सीट नही हैं जहां दावेदारों की संख्या तीन से कम हो। ऐसे मेंवरीयता के अनुसार नामो को लिख कर आलाकमान को भेज दिया है।
Published on:
10 Mar 2019 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
