10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाबा कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर डाल 41 हजार की लूट

- ढाबा से कुछ दूरी पर एक दुबाला पतला व्यक्ति ने उसे रुकवाने का प्रयास किया व नहीं रुकने पर दौड़ कर कर्मचारी के पास पहुंचा और सायकल से धक्का देकर गिरा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ahmedabad : ट्रक चालक से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

ahmedabad : ट्रक चालक से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिल्हा क्षेत्र निवासी धौराभाठा में ढाबा कर्मचारी है। वह घर से सायकल में ढाबे पर जा रहा था। ढाबा से कुछ दूरी पर एक दुबाला पतला व्यक्ति ने उसे रुकवाने का प्रयास किया व नहीं रुकने पर दौड़ कर कर्मचारी के पास पहुंचा और सायकल से धक्का देकर गिरा दिया। कर्मचारी के गिरते ही उसकी आंख में मिर्च पाऊडर डाल जेब में रखे लगभग ४१ हजार लूट कर भाग निकला। हिर्री पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार बिल्हा वार्ड क्रमांक ७ निवासी अनमोल अग्रवाल पिता मोहन लाल कर्मचारी ढाबा में बर्तन सफाई का काम करता है। गुरुवार की शाम ६ बजे घर से ढाबा जाने निकला था। शाम को करीब ७ बजे धौराभाठा के पास पहुंचा था इस दौरान एक व्यक्ति दुबला पतला उसे आवाज देकर रुकने को कहा। न रुकने पर दौड़ कर उसके पास पहुंचा और धक्का देकर गिरा दिया। व्यक्ति मुंह में गमछा बांधे हुआ था। गिरने के बाद आंख में मिर्च पाउडर डाल कर जेब में रखे ४१ हजार लूट लिए व एक वाहन में बैठ कर चला गया। हिर्री पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जिले में बढ़ रही है लूट की वारदात

पुलिस की नाक के नीचे लुटेरों का गिरोह लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है। हाल में ही कोटा क्षेत्र दो लूट की वारदात हुई है। दोनों ही अनसुलझी है। इसके अलावा तखतपुर में महिला से सोने का लाकेट, व बिल्हा में कृषक से ३० हजार की लूट को अंजाम दिया गया है। सभी मामले अब तक अनसुलझे हैं। पुलिस जिनका सुराग लगाने में पूरी तरह नाकाम ही रही है।