
CG Road Accident: बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र में आज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक राजू गुप्ता पिता स्व. मोती लाल गुप्ता उम्र (45) लाल खदान निवासी सुबह घर से निकला था जो रात में घर वापस नहीं आया। जिसपर उसके जीजा गजानंद गुप्ता अपने परिवार के साथ पता करने निकला।
इस दौरान पाया कि लाल खदान दो मुहानी मोड के पास किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारन राजू गुप्ता मृत पड़ा हुआ था। जिस पर गजानंद गुप्ता पिता स्व. बजरंग लाल गुप्ता (58) लाल खदान निवासी ने तोरवा थाना पुलिस को सुचना दी। सूचना पाकर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
08 Dec 2023 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
