बिलासपुर के अलावा राजनांदगांव में भी 24 अक्टूबर को स्कूलों में तालाबंदी का ऐलान किया गया है। राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों का जनवरी 2024 से डीए बकाया है। एलबी संवर्ग के साथियों को क्रमोन्नत वेतन मान दिया जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। पूर्व सेवा गणना 2018 से किया जा रहा है, जो कि शिक्षकों के साथ अन्याय है। इसमें सुधार करते हुए पेंशन में पूर्ण पात्रता प्रदान किया जाए। शासन का ध्यान आकर्षण कराने ज्ञापन सौंपे हैं, मांग पूरी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।