
बिलासपुर . जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने शासकीय और प्राइवेट स्कूल सीबीएसई और आईसीएसई बंद करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा अन्य कार्य को निरतंर चलाने का आदेश जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूल में अध्यापन कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। स्कूल अब नए शिक्षासत्र में शुरू किया जाएगा। स्कूल बंद होने के बाद भी शाला से जुडे अन्य कार्य इसमें बोर्ड परीक्षा मूल्याकंन, स्थानिय परीक्षा मूल्याकंन के साथ ही मध्यान भोजन चालू रखने का आदेश पास किया है। मामलू हो की भीषण गर्मी के चलते पहले ही शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि प्राथमिक स्कूल और प्रायमरी स्कूल के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7 बजे से कक्षाए संचालित करने का आदेश जारी किया था। आदेश जारी होने के बाद सभी स्कूल की कक्षाएं सूबह संचालित हो रही थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्माी के चलते तापमान 40 डिग्री का पारा पार कर चुका है। बच्चों को स्कूल से लौटते समय काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था क्योकी पढाई के साथ-साथ मध्यान भोजन के लिए बच्चो को स्कूल जाना ही पड़ रहा था स्कूल बंद करने के आदेश के साथ ही मध्यान भोजन चलने की व्यवस्था भी शुरू रहेगी इससे मध्यान भोजन के लिए बच्चो को स्कूल जाना ही पड़ेगा।
28 अप्रैल को होगा 6वीं से 11 का रिजल्ट
कक्षा छठवीं से ग्यारवीं के परीक्षा परिणाम की धोषणा 28 अप्रैल तक हो जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रिजल्ट जारी होने के बाद छुट्टीयों की धोषणा होनी थी लेकिन भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद करने की धोषणा की है।
भीषण गर्मी को देखते हुए शासकीय और प्राइवेट स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया है जो भी स्कूल आदेश का पालन नहीं करेगी उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत उपाध्याय -- जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर
गर्मी के इस मौसम में तापमान अपने चरम पर है।इतने धूप और गर्मी से शाला आने जाने में विद्यार्थी और स्कूली बच्चे प्रभावित तो हो ही रहे।इसके अलावा तेज़ धूप और गर्मी से तबीयत भी बिगड़ रहा। डीईओ के निर्देश से कलेक्टर द्वारा इस आदेश से अब सभी स्कूल बच्चों के लिए बंद होंगे और उन्हें एक बड़ी राहत मिलेगी।
Published on:
24 Apr 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
