
Smriti Irani in Chhattisgarh LIVE: बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली... रुमृति ईरानी का कांग्रेस सरकार पर हमला; कहा-लाखों गरीबों की छत छीनी गई है, होगा बदलाव
Smriti Irani in Chhattisgarh LIVE: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में पहुंच कर राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किए। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से तीखे सवाल करे हुए कहा कि जब कोरोना काल में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रहे थे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जनसभा को संबोधित करने के पहले स्मृति ने सभा से पहले मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महिला नेत्रियों ने फूलों की माला पहना कर स्वागत सत्कार किया। रैली पर बनाए गए मंच पर मंच पर केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रमन सिंह समेत सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री से पहले रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैली देखकर सरकार की नींद उड़ गई है 16 लाख आवास छीन लिए गए, शराब बंदी का झूठा वादा किया गया था।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने बताया कि हुकार नहीं पहाड़ रैली
महतारी हुंकार रैली के बाद आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने हुंकार नहीं पहाड़ रैली बताया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद साव ने कहा कि जबसे कांग्रेसियों ने सुना किे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं तब से वे थर- थर कांप रहे हैं, डर गए हैं। डरना भी चाहिए, क्योंकि इन्होंने ही अमेठी में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को हराया था।
भाजपा की नजर अगले विधानसभा चुनाव पर
भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में छत्तीसगढ़ सरकार में वापसी चाहती है। इसलिए संगठन में फेरबदल के बाद अब इस तरह के आयोजन करके शक्ति प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है।
Published on:
11 Nov 2022 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
