पीमए सौर घर मुफ्त बिजली योजना के लिए सिर्फ ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए छत वाला घर होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ छत की फोटो और बिजली बिल जरूरी है। अन्य दस्तावेज आवेदन करने पर जमा करने है, जिसमें बिजली बिल, आधार कार्ड और बैक खाते की जानकारी शामिल हैं। पूर्व में किसानों के लिए जमीन के दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, निवास और जाति प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज तय किए गए हैं। सोलर रूफ टॉप प्लांट की कुल स्थापित क्षमता लगभग 75 मेगावॉट है, जिसमें से लगभग 5 मेगावॉट व्यक्तिगत घरों में है। योजना के तहत प्रदेश में आवेदन करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभाग की ओर से इसके लिए चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रचार प्रसार किया जाएगा।