4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News :छत्तीसगढ़ में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा ये गेम , इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल जीत रहे खिलाडी, जानें डिटेल

Chhattisgarh Sports News : बिना बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद बिलासपुर ने अनेक खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने पूरे देश में अपना लोहा मनवाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sports News :छत्तीसगढ़ में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा ये गेम , इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल जीत रहे खिलाडी, जानें डिटेल

Sports News :छत्तीसगढ़ में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा ये गेम , इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मेडल जीत रहे खिलाडी, जानें डिटेल

बिलासपुर. बिना बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद बिलासपुर ने अनेक खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने पूरे देश में अपना लोहा मनवाया है। फिर वो चाहे तलवारबाजी हो, मार्शल आर्ट्स हो या एथेलेटिक्स हो। इसी तरह से बिलासपुर ने एक और खेल को अपना लिया है, जिसे हम बेसबॉल के नाम से जानते हैं। इनदिनों शहर के युवाओं के बीच बेसबॉल के प्रति लगाव तेजी से बढ़ता जा रहा है।

हर साल सैकड़ों नए बच्चे इस खेल के साथ जुड़ते जा रहे हैं। अब तक बिलासपुर ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बेसबाल खिलाड़ी देश को दिया है। हाल ही में हुए महिला बेसबॉल एशिया कप में भाग लेने हांगकांग गई भारतीय टीम में बिलासपुर की तीन बेटियां शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ बेसबॉल एसोसिएशन की महासचिव और शहीद विनोद चौबे पुरस्कार से सम्मानित मैथिली घोष बताती हैं कि युवा खास कर छोटे बच्चों को यह खेल काफी पसंद आ रहा है। हर साल इस खेल से जुड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं बिलासपुर के रहने वाले छत्तीसगढ़ के बेसबॉल कोच अख्तर खान और मुकेश कश्यप बताते हैं बीते दस सालों में प्रदेशके खिलाड़ियों ने इस खेल में अपना लोहा मनवाया है।

इन खिलाड़ियों ने बनाई पहचान

छग के अख्तर खान, लखन लाल, अविनाश केसरी अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी हैं। बैजनाथ रजक और संदीप बहरे नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं। अंजलि खलखो, नेहा जायसवाल और सृष्टि शर्मा भारतीय महिला बेसबॉल टीम की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। साक्षी राजपूत, तर्रनुम खान, शिखा रजक, सोनाली ताम्रकार ज्योति और काजल संकर भी बेसबॉल खिलाड़ी हैं।

Story Loader