21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह खिली धूप, शाम को झमाझम हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

बिलासपुर. मानसून के लौटने के बाद मौसम में पल-पल बदलाव आ रहा है। गुरुवार को सुबह से धूप खिली रही। इसके बाद शाम 6 बजे से मौसम बदला और आकाश मेघमय होने के बाद बारिश झमाझम बारिश हुई। देर रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही।

less than 1 minute read
Google source verification
सुबह खिली धूप, शाम को झमाझम हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

सुबह खिली धूप, शाम को झमाझम हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की। गुरुवार को सुबह की शुरूआत के साथ धूप खिली रही।शाम साढ़े 5 बजे तक आसमान साफ रहा। इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। आकाश मेघमय हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। दिनभर धूप के कारण बढ़ी उमस और गर्मी से बारिश होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। शाम 6 बजे से शुरू हुई बारिश रूक-रूककर देर रात तक होती रही। इसके कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 31.8और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार से तापमान में गिरावट ओन की संभावना जताई है।

भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा और उसके आसपास स्थित है इसके साथ संबंधित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा फैला है। अगले दो दिनों में इसके छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचाने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 सितंबर तक बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर- तापमान

रायपुर-28.4
बिलासपुर-31.8

पेण्ड्रा-31.1
अंबिकापुर- 29.2

जगदलपुर-25.6
दुर्ग-29.2

राजनांदगांव-31.0