
झाडियों के बीच मिली निवस्त्र युवती की संदिग्ध लाश बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
बिलासपुर. आरपीएफ रेस्ट हाउस के पास झाडियों के बीच एक महिला का निवस्त्र शव लगभग 10 दिन पुराना मिलने से सनसनी फैल गई। महिला कौन है कहां से आई है पुलिस मामले में शिनाख्त न होने की बात कह रही है। महिला की बलात्कार के बाद हत्या की गई है या फिर मौत की वजह कुछ और से पुलिस मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने का हवाला दे रही है।
बुधवारी बाजार आरपीएफ रेस्ट हाउस के पास झाडियों के बीच एक 25 से 30 वर्षीय युवती की शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव काफी लगभग 10 दिन पुराना व मृतिका निवस्त्र हालत में पड़ी हुई थी। शव काफी पुराना होने की वजह से शव का चेहरा व शरीर का काफी हिस्सा सेलिंग की वजह से खराब हो चुका है। तोरवा पुलिस ने मौके पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज आगे की जांच कर रही है।
कुछ लोगो शंका रानू की है लाश
सूत्रों की माने तो रेलवे स्टेशन में लवारिशों की तरह रहने वाली 25 से 30 वर्षीय रानू पिछले कुछ दिनों से लापता है। कुछ लोगो को संदेह है कि जो लाश मिली है वह शायद रानू नाम की महिला का है जो स्टेशन में सिलोशन का नशा किया करती थी। घटना स्थल के पास महिला का बलात्कार कर हत्या करने की चर्चा लोग कर रहे थे।
शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है, मृतिका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपो्र्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दशा व दिशा तय होगी।
कमला पुसाम, थाना प्रभारी तोरवा
Published on:
21 Aug 2023 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
