23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परशु सेना निकली भगवान परशुराम के जन्म का संदेश लेकर, शहर में गूंजे जयकारे

भव्य बाइक रैली की शुरुआत कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित सुमुग गणेश मंदिर में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ की गई।

2 min read
Google source verification
shobha yatra

बिलासपुर . मंगलवार की शाम भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए आदित्य वाहिनी एवं ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय के युवाओं ने भव्य बाइक रैली निकाली। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर यह आयोजन किया गया। हाथों में ध्वज लेकर सभी भगवान परशुराम का नाम जपते हुए रैली में शामिल हुए। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर कोई भगवान परशुराम के जयकारे लगाता हुआ नजर आया। आदित्य वाहिनी एवं ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की शाम कंस्ट्रक्शन कॉलोनी से बाइक रैली निकाली गई। भव्य बाइक रैली की शुरुआत कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित सुमुग गणेश मंदिर में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ की गई। इस दौरान युवाओं ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने की बात कही। रैली कंस्ट्रक्शन कॉलोनी से तारबाहर, लिंक रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर आरती के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर शैलेष पांडे, अभिषेक पांडे, अभिनव बाजपेई, अनुराग पांडे, आशीष तिवारी, निलय तिवारी,
सिद्धांशु मिश्रा, सुनील शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, मनोज तिवारी, आलिंद तिवारी, ऋषभ तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
आज मनाया जाएगा जन्मोत्सव : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर परशुराम सेना व सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में शीतला माता मंदिर से शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। देवकीनंदन स्कूल प्रांगण में धर्मसभा होगी। यहां पंचअग्नि अखाड़ा के आचार्य कृष्णानंद महाराज का प्रवचन होगा। कार्यक्रम में मुंगेली, लोरमी, पेंड्रा, बिल्हा, चकरभाठा, कोटा , सकरी, बेलगहना सहित अन्य जिलो से विप्रजन शामिल होंगे। शोभायात्रा में पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ ही जीवंत झांकी आकर्षण की केन्द्र होंगी। यदुनंदन नगर छत्तीसगढ़ी द्विज परिवार कल्याण समिति की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
अध्यक्ष भागवत प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सुबह नौ बजे से पूजा, आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम चार बजे शोभायात्रा झांकी के साथ निकाली जाएगी।