24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम के नए क्षेत्रों में सफाई के लिए हुआ टेंडर, कचरे से अब निगम खाद बनाकर बेचेगा

गौरतलब है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में 15 ग्राम पंचायतों, 1 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों को निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किए जाने से पहले निगम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र से निकालने वाले कचरे को उठाने और कछार में खाद बनाने के लिए दिल्ली की रैकमी कंपनी को ठेका दिया था।

2 min read
Google source verification
निगम के नए क्षेत्रों में सफाई के लिए हुआ टेंडर, कचरे से अब निगम खाद बनाकर बेचेगा

निगम के नए क्षेत्रों में सफाई के लिए हुआ टेंडर, कचरे से अब निगम खाद बनाकर बेचेगा

बिलासपुर. नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किए गए 15 ग्राम पंचायत, 1 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों में अब नियमित सफाई होगी। नगर निगम ने शहर के 3 जोनों में सफाई के लिए टेंडर जारी किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाकर निगम बेचेगा। सफाई कार्य के लिए निगम अधिकारियों ने 508 सफाई कर्मियों का खाका तैयार किया है।

गौरतलब है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में 15 ग्राम पंचायतों, 1 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों को निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किए जाने से पहले निगम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र से निकालने वाले कचरे को उठाने और कछार में खाद बनाने के लिए दिल्ली की रैकमी कंपनी को ठेका दिया था। अनुबंध के तहत ठेका कंपनी ने शहर में पुराने नगर निगम सीमा क्षेत्र से ही कचरा कलेक्शन कर कछार में डंप और खाद बनाने का काम कर रही है।

नए क्षेत्रों में सड़क में झाडू और नालियों की सफाई के लिए पूर्व में योजना बनाई थी, जिसमें सफाई कार्य ठेके पर देने को प्राथमिकता दी गई थी। निगम अधिकारियों ने वर्ममान में नए क्षेत्रों में डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन, नालियों की सफाई और सड़क पर झाडू लगाने के लिए शहर के जोन 2, 5 और 8 में सफाई ठेके पर देने टेंडर जारी किया है।

506 कर्मचारियों से होगी सफाई

निगम अधिकारियों के अनुसार नए क्षेत्रों में सफाई के लिए अधिकारियों ने 508 कर्मचारियों का खाका तैयार किया है। ठेकेदार को 508 कर्मचारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में निगम के पास ठेकेदार के 480 सफाई कर्मचारी उपलब्ध हैं।

बाक्सकचरे से बनेगी खाद,निगम बेचेगा

नगर निगम ने नए क्षेत्रों से उठाए जाने वाले कचरे को सिरगिट्टी स्थित एसएलआरएम प्लांट में लेजाकर कचरे की छटाई करवाएगा। इसके बाद कचरे से खाद बनाने के लिए इसे बेचा जाएगा।

5 जोन में भी होगा टेंडर

निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के 5 जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में कई क्षेत्र एेसे हैं, जहां से रैकमी कंपनी कचरा नहीं उठाती है। एेसे स्थानों में सफाई के लिए निगम अधिकारियों ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

नए क्षेत्रों में सफाई के लिए ३ जोनों में टेंडर जारी किया गया है। डोर-टू-डो कचरा कलेक्शन, सड़क में झाडू और नालियों की सफाई के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। शेष जोनों में भी जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे से सिरगिट्टी स्थित एसएलआरएम सेंटर में खाद बनाई जाएगी।

-खजांची कुंभकार, उपायुक्त, नगर निगम