बिलासपुर

पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर शातिर चोरों को दबोचा, चंद घंटों में बदल देते थे चोरी का सामान, 14 बाइक जब्त

Crime cases In Chhattisgarh : बुधवारी बाजार व अऩ्य क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक मैकेनिक के साथ मिलकर कर बाइक की सूरज बदल देते है

2 min read
पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर शातिर चोरों को दबोचा, चंद घंटों में बदल देते थे चोरी का सामान, 14 बाइक जब्त

बिलासपुर. बुधवारी बाजार व अऩ्य क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक मैकेनिक के साथ मिलकर कर बाइक की सूरज बदल देते है। बाइक का असली मालिक भी अगर अपनी बाइक को आंख के सामने देख ले तो भी नहीं पहचान पाएगा। तोरवा पुलिस ने शिकायत जांच पर से कड़ी दर कड़ी जोड़ कर 5 आरोपी व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर 14 बाइक बरामद की है।

ऐसे करते थे गाड़ी का कायाकल्प

बाइक चोरी करने के बाद चोर सीधे सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित बाइक गैरेज पहुंचते थे। गैरेज में गाडी की सूरत बदली जाती थी। मैकेनिक मोहम्मद सलीम चोरी की बाइक का वाइजर, पीछे का हिस्सा व कुछ पाटर्स दूसरी गाड़ी की लगा देता था, इससे गाड़ी पुरानी व सेकेंड हेंड लगने लगती थी।

एक स्कूटी ऐसी जिसका आगे व पीछे का नम्बर प्लेट अलग


तोरवा पुलिस ने एक स्कूटी ऐसी जब्त कि है जिसका चोरों ने नम्बर प्लेट ही अलग अलग लगा रखी थी। स्कूटी के सामने का नम्बर सीजी 25 जी 6305 था, व पीछे का नम्बर सीजी 10 एके 8005 लिखा हुआ है। चोर किस तरह पुलिस को चकमा दे रहे है इससे पता चलता है कि यह बाइक लगातार शहर में घूम रही है और पुलिस को एक ही गाड़ी में अलग अलग नम्बर तक समझ में नहीं आ रहे थे।

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 6 संदेहियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। संदेहियों से पूछताछ के बाद और भी बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी शहर

बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि तोरवा के साथ ही जिले में लगातार बाइक चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी चोरी की बाइक को इस तरह बदल देते हैं कि उनको अगर असली गाड़ी मालिक भी देख ले तो वह भी नहीं पहचान पाएगा कि बाइक असल में उसकी ही है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गैरेज संचालक के साथ मिलिभगत कर चोर आसानी से पुलिस को चकमा देकर, गाड़ियों को सेकेंड माडल बता खपाने में लगे हुए थे। बाइक चोरी की जांच के दौरान कुछ ऐेसे साक्ष्य हाथ लगे जिन्होंने मामले को पूरी तरह सुलझा दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों राहुल पिता अजय ठाकुर (20) हेमूनगर तोरवा, मुकुल उर्फ अक्कू पिता राजेश यादव (23) पम्प हाउस तोरवा, निखल उर्फ सूरज पिता गणेश यादव (25) निवासी पम्प हाउस तोरवा, मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद अजीम (22) गणेश नगर चुचुहियापारा, निसार पिता युसुफ अली (27) गणेश नगर चुचुहियापारा व एक किशोर को न्यायालय में पेश किया है। तोरवा पुलिस अब गाड़ी मालिकों का पता लगाने का प्रयास करने का हवाला दे रही है।

Published on:
08 Sept 2023 07:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर