
बिलासपुर. सकरी स्थित एसबीआई शाखा से रुपए निकालने के बाद मंगलवारी बाजार से सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग के वाहन में टंगे थैले जिसमें तीस हजार रुपए नगद था, एक लड़का लेकर भाग गया। बुजुर्ग ने मामले में शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका प्रसाद दुबे पिता नारायण प्रसाद दुबे (64) निवासी आसमा डीलक्स होम ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि वह मंगलवार को एसबीआई बैंक गए थे। वहां से 30 हजार रुपए निकाले जिसमें 50 के नोट 6 बंडल थे उसे थैला पर रखा और सकरी में लगने वाले मंगलवारी बाजार गया था।
स्कूटर क्रमांक सीजी 12 एए 8534 पर 30 हजार रुपए नगद सहित थैला रखा था। दस कदम पर सब्जी लेने गया इस दौरान एक लड़का थैला लेकर भाग गया। थैले में पास बुक, चेक, सीनियर सेविंग एकाउंट व अन्य दस्तावेज रखे थे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Published on:
15 Oct 2020 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
