
Road Accident
बिलासपुर। पाली से चैतुरगढ़ मार्ग पर लाफा के निकट एक मोड़ में तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक नए अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्रथम उपचार उपरांत सीएचसी पाली से बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना सुबह 10 बजे लाफा के निकट घठित हुई है। दादर (लाफा) निवासी दिनेश सिंह पिता हरारु उम्र 18 वर्ष , अशोक पिता बंधु सिंह उम्र 32 वर्ष जेमरा चैतुरगढ़ के तरफ़ से टैक्टर में सवार होकर दादर आ रहे थे। वही नगोई भाठा निवासी अमृतलाल पिता उमेद सिंह उम्र 30 वर्ष, रामप्रसाद पिता जय सिंह उम्र 28 वर्ष लाफा से नगोई (भाटा) जा रहे थे। लाफा से कुछ दूर आगे चैतुरगढ़ मार्ग में एक मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रेक्टर का इंजन पलट गया और इसमें सवार दादर निवासी दोनों युवक की घटना स्थल में ही मौत हो गई । वही बाइक सवार नगोई निवासी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाली पुलिस के साथ 108 और 112 को दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया। प्रथम उपचार उपरांत उन दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया । वही पाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जब परिजन दोनों युवकों को सिम्स लेकर पहुंचे तो वहां पर भी डॉक्टरों ने अमृत लाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे युवक की उपचार जारी है । इस मामले में पाली पुलिस का कहना है कि केस डायरी आने के बाद ही तीसरे व्यक्ति की मौत का पता चलेगा । घटनास्थल पर दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है । फिलहाल पाली पुलिस दोनों मृतकों की शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है
Published on:
25 May 2020, 4:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.