
निजाद अभियान को रोचक बनाने कठपुतलिया लगा रही ठुमका, मनोरंजन के साथ जागरूक का तड़का
बिलासपुर. नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस का निजाद अभियान अब अपने अलगे चरण में प्रवेश कर चुका है। पहले कार्रवाई के साथ जागरूकता को जोड़ा गया था। निजाद में स्थानिय कलाकारो की एंट्री हो चुकी है। पुलिस जागरूकता के साथ कठपुतली कलाकारो के माध्यम से निजाद कार्यक्रम को रोचक बनाने का प्रयास शुरू किया है। आने वाले दिनों में बॉलीवुड़ कलाकार व सिंगरों की एंट्री होगी। पुलिस कप्तान ने अभियान में अभी बहुत कुछ होने के संकेत भी दिए है।
निजाद की थीम नशे से आजादी व नशे न जिंदगी को हां स्लोगन के साथ पुलिस अधिकारी से लेकर जवान तक लोगो के बीच पहुंच रहे है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार की मंशा अनुसार नशे के अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ कार्रवाई तो कर ही रहे हैं, साथ ही जागरूकता अभियान भी चला रहे है। पुलिस के अभियान में रोचकता की कमी होने की वजह से कार्यक्रम को वह रिस्पांस नहीं मिल रहा था। पुलिस ने युवाओं को अभियान से जोडने पहले रैप सांग मिले निजात ड्रग की दुनिया से.. मिले निजात जहर की पुड़िया से जारी किया, जिसे युवाओं ने काफी सराहा।
जागरूकता अभियान को रोचक बनाने के लिए थाना स्तर पर हो रहे आयोजन में कठपुतली कलाकारों के साथ मिलकर लोगो को रोचक तरीके से जागरूक करने पहल की गई है। सिविल लाइन क्षेत्र के बाद, सरकंड़ा थाने मेंकठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कठपुतली कलाकारों ने लोगो के बीच पहुंच कर नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश दिया।
शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में बच्चो को नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश दिया। सिटी कोतवाली से गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चैक, तेलीपारा, हटरी चैक, गांधी चौक तक रैली निकाल कर निजात अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।
निजाद में होगी बॉलिवुड कालाकारो की एंट्री
अवैध नशे के कारोबार से लोगो को निजाद दिलाने पुलिस का रैंप सांग मिले निजात ड्रग की दुनिया से.. मिले निजात जहर की पुड़िया से युवाओं के बीच काफी हिट हो रहा है। पुलिस के अभियान में जल्द ही बॉलीवुड कलाकारो की एंट्री होने वाली है। बॉलीवुड कलाकारो ने बिलासपुर पुलिस के निजाद अभियान से जड़ने की पहल की है। आने वाले दिनों में निजाद के तहत बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
निजाद कार्यक्रम से लोगो को जोड़ने के लगातार नए नए प्रयोग किए जा रहा है। कठपुतली कलाकारों के साथ निजाद में रोचकता की एंट्री हो गई है। आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड़ कलाकार व गायक भी जु़ड़ेंगे। निजाद कार्यक्रम में रोचकता आएगी तो हर वर्ग का स्वतः ही अभियान से जुड़ाव बढ़ता जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
Published on:
25 Mar 2023 01:00 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
