21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Bilaspur News: मेरे गुरू माता को मार डाला, धान के खेत में मिली किन्नर की डेडबॉडी, साथियों ने की फांसी की मांग

Bilaspur Transgender Murder: आपसी विवाद में किन्नर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की डेडबॉडी धान के खेत में मिली। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है..
2 min read
Google source verification
Bilaspur transgender Murder

किन्नर तनु खान की हत्या ( Photo - Patrika )

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में किन्नरों के बीच हुए विवाद में मर्डर हो गया। सकरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक किन्नर की डेडबॉडी धान के खेत में मिली। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान किन्नर तनु खान के रूप में की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद साथी किन्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कहा कि मेरे गुरु माता के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Bilaspur Transgender Murder: खेत में मिली लाश

जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र के हाईवे से एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब धान के खेत में संदिग्ध लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। वहीं शव की पहचान किन्नर तनु खान के रूप में की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सकरी क्षेत्र में रहने वाली किन्नर तनु खान सोमवार रात अपनी एक साथी किन्नर के साथ हाईवे की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तनु घर नहीं लौटी।

हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं

शव मिलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर तनु के साथ गई साथी किन्नर को हिरासत में लिया है। ( Bilaspur Transgender Murder) वहीं प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। वहीं अभी तक हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात किस तरह हुई है इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इधर खेत में किन्नर की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सकरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

सकरी थाना पहुंचे किन्नर साथियों ने वारदात को लेकर कहा कि दोनों में किस बता को लेकर विवाद था यह नहीं पता। वहीं जिसने भी यह मर्डर किया है। उसे भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।