30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के दिन बुझने वाला था एक गरीब परिवार का दीपक तभी लोगों ने चारों तरफ से लगा दिए मदद के हाथ

Unique Help story: नई पहल संस्था ने दीपावली में जरूरतमंद की सहायता कर मनाई दीपावली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Updated: 30 Oct 2019, 9:11 PM IST

दिवाली के दिन बुझने वाला था एक गरीब परिवार का दीपक तभी लोगों ने चारों तरफ से लगा दिए मदद के हाथ और बच गई बच्चे की जान

दिवाली के दिन बुझने वाला था एक गरीब परिवार का दीपक तभी लोगों ने चारों तरफ से लगा दिए मदद के हाथ और बच गई बच्चे की जान

बिलासपुर. नई पहल संस्था ने दीपावली में जरूरतमंद की सहायता कर दीपावली मनाते हुए दीपदान किया। दीपावली पर्व पर जब सब और दीपमालाओं से जग आलोकित हो रहा था। तब एक परिवार का दीप टिमटिमा रहा था। तब मगरपारा निवासी मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करने वाले मनोज पटेल के बालक विकास के अचानक छत से गिरने की वजह से सिर में खून का थक्का जम गया।

उसे रायपुर रेफर करना था बच्चे के कोमा में होने के कारण ऐसी एंबुलेंस की आवश्यकता थी। जिसमें वेंटिलेटर व अन्य लाइफ सपोर्ट वाली जरूरी सुविधाएं हो ऐसी सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस का किराया था लगभग 13 हजार रुपए था। बेबस लाचार पिता हिम्मत हार गए दीपावली की पूर्व संध्या पर असमय दीप बुझने की सूचना किसी के माध्यम से एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी के पास पहुंची।

तब एक नई पहल ने अपने ग्रुप के माध्यम से वाट्सअप व फेसबुक पर जन सहयोग हेतू निवेदन किया। देखते ही देखते न्यायधानी के संवेदन शील नागरिकों से राशि एकत्र कर एंबुलेंस द्वारा पेशेंट को तत्काल रायपुर रवाना किया जहां बच्चा पहले मेकाहारा और अब एम्स में स्वास्थय लाभ ले रहा है। इस कार्य में सहयोग अनुराग तिवारी, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, सुब्रतराय, डॉ.श्वेता चेतानी, डॉ.सुजाता बाजपेई, हृदयेश लोगनी, प्रमिला कैवत्र्य, मुरली रवालानी, मोहनीश साहू, चन्दर मगतानी, बबलू शर्मा, कमल जेठमलानी, आंनदी तिवारी, लव जयसवाल, संतोष भारती, पूर्णिमा शुक्ला, जय जेठमलानी का सहयोग रहा।