30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू करने के पहले कोरोना से बचाव

कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढऩे के साथ ही सरकारी कार्यालयों में एहतियातन सुरक्षा के उपाय करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

GANESH VISHWAKARMA

•

Updated: 23 May 2020, 8:03 PM IST

सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू करने के पहले कोरोना से बचाव

सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू करने के पहले कोरोना से बचाव

बिलासपुर . कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढऩे के साथ ही सरकारी कार्यालयों में एहतियातन सुरक्षा के उपाय करने लगे। जल संसाधन परिसर के एक कार्यालय में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर लगा अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। दफ्तर में आंगतुकों के अलावा हर अधिकारी,कर्मचारी जो प्रवेश कर रहे स्क्रीनिंग कराना व नाम,पते दर्ज कराना अनिवार्य है। वहीं एक दफ्तर के प्रवेश द्वार पर सेल्फ सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

जल संसाधन परिसर में आधा दर्जन से अधिक कार्यालय कार्यरत है। इसमें मुख्य अभियंता , अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अभियंताओं का दफ्तर है। मुख्य अभियंता हसदो बांगों कार्यालय में प्रवेश द्वार पर ही एक स्टूल पर सैनिटाइजर रख दिया गया है। हर व्यक्ति को प्रवेश के पूर्व हाथो को सैनिटाइज्ड स्वयं करके प्रवेश करना पड़ता है।
खारंग संभाग में स्क्रीनिंग शुरू
खारंग जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में प्रवेश से पहले कोरोना जांच की दौर से गुजरना पड़ेगा। इस दफ्तर के गेट पर एक कर्मचारी तैनात किया गया है। कार्यालय में प्रवेश करने वाले हर अधिकारी,कर्मचारी समेत अन्य आंगतुकों का पहले थर्मल स्क्रीनिंग फिर सैनिटाइजर , फिर संबंधित व्यक्ति का नाम,पता,मोबाइल नबंर दर्ज किया जाता है। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी व्यक्ति का शारीरिक तापमान 37 डिग्री से अधिक होने पर थोड़ा ठहरने और किसी व्यक्ति का पारा 40 पर है तो तत्काल गेट पर ही रोककर कार्यपालन अभियंता को सूचना फिर प्रवेश देने या न देने का निर्णय लिया जाता है।
तीन सौ से अधिक स्क्रीनिंग
खारंग जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को 145 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। इसके पहले दिन 45 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया । हालांकि स्क्रीनिंग में फिलहाल ऐसा कोई शख्स नहीं निकला है। जिसका तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रहे।
सावधानी के लिए व्यवस्था
कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए विभागीय तौर पर यह व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन अधिकारी,कर्मचारियों से लेकर हर आंगतुकों का थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है।
आरपी शुक्ला, ईई,खारंग जल संसाधन ,बिलासपुर