24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की आपदा में पुलिस ने कुछ युवाओं को वालंटियर्स बनाया तो युवा मदद करने की जगह बना रहे टिकटोक वीडियो

पुलिस अधिकारियों के साथ टिकटॉक पर फिल्मी गानों पर  वीडियो बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 18 May 2020, 10:35 AM IST

टिकटॉक वीडियो बनाते हुआ हादसा, युवक पहुंच गया अस्पताल

टिकटॉक वीडियो बनाते हुआ हादसा, युवक पहुंच गया अस्पताल

बिलासपुर. दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को क्वारेंटाइन किए गए स्थानों की चौकसी और जांच करने की जिम्मेदारी के लिए पुलिस ने जिन वालेंटियरों को नियुक्ति की है वह मूल काम छोडक़र पुलिस अधिकारियों के साथ टिकटॉक पर फिल्मी गानों पर वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं चालानी कार्रवाई में थानेदारों के आदेश पर वालेंटियर चौक चौराहों पर तैनात होकर लोगों को रोकवाकर पूछताछ भी कर रहे हैं। डीजीपी के आदेश को दरकिनार कर थानेदार भी वालेंटियर्स का साथ बखूबी दे रहे हैं। लॉक डॉउन-३ के दौरान एसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर के इच्छुक और समाजसेवी लोगों को पुलिस वालेंटियर बनाकर उनसे क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की चौकसी कराने, नियमित जांच करने और स्वास्थ्यगत व लॉ एण्ड आर्डर की आपातकालीन स्थिति में सहयोग लेने के निर्देश दिए थे। जिले के सभी थानों में पुलिस ने वालेंटियर नियुक्ति किए हैं। वालेंटियर्स बनाए गए युवक और युवतियां खुद को पुलिस अधिकारी मानने लगे हैं। मनमानी करने में वालेंटियर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्वारेंटाइन सेंटरों पर जांच और निगरानी करना छोड़ वालेंटियर्स फिल्मी गीत नॉक-नॉक तेरी बाप आया गीत पर बीच सडक़ पर थानेदार के साथ चलते हुए टिकटॉक वीडियो बनाकर वायरल कर है। इस काम में थानेदार में वालेंटिर्स का बखूबी साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया में कोतवाल के साथ कोतवाली थाने के वालेंटियर्स की नॉक-नॉक तेरा बाप आया गाने की धुन पर बने टिक टॉक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। चौक चौराहों पर कर दिया तैनात वालेंटियर्स को मूल काम से अलग कर पुलिस कर्मी चौक चौराहों पर वालेंटियर्स को तैनात कर लोगों को रोकवा रहे हैं। वालेंटियर्स लोगों के वाहनों से चाबी निकालकर अधिकारियों तक लेकर जा रहे हैं और वहां अधिकारी लोगों का चालान काट रहे हैं। यह नजारा कोतवाली थाने के सामने मानसरोवर चौेक और गांधी चौक पर रविवार दोपहर और शाम को देखने को मिला। डीजीपी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश डीजीपी डीएम अवस्थी ने १ महीने पूर्व पुलिस द्वारा लॉक डॉउन में बनाए जा रहे टिक टॉक वीडियों को बंद करने और जनता की सेवा व पुलिसिंग करने का फरमान जारी किया था। टिक टॉक वीडियो में पुलिस लोगों को समझाइश देने के बजाए उनका मजाक बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रही थी। दोबारा टिक टॉक वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद भी कोतवाल ने वालेंटियर्स के साथ मिलकर बीच सडक़ पर फिल्मी गीत पर टिक टॉक वीडियो बनवाया।