री-टेंडर में ही लग गए दो साल : बेजा कब्जा हटने के बाद कार्य शुरू होना था लेकिन जिसे ठेका मिला था वह ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया था दोबारा ठेका हुआ तो कार्य शुरू होने में दो साल लग गए।
महाप्रबंधक ने दिया जुलाई का समय : 6 जुलाइ 2017 को महाप्रबंधक सुनील सिंह सोईन ने निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं 15 दिन पहले महाप्रबंधक लोको शेड निर्माण कार्य की प्रगति देखने पहुंचे। निर्माणाधीन कार्य को देख कर अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए जुलाई तक कार्य पूरा करने को कहा है।
अब तक हुए, और बचे कार्य का लेखा-जोखा : 100 इंजनों की रिपेयङ्क्षरग क्षमता वाले इलेक्ट्रिक लोको शेड में पिट लाइन, शेड और बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। ओएचई इलेक्ट्रिफिकेशन और पिट लाइन को कोचिंग यार्ड लाइन से जोडऩे और शेड के अंदर क्रेन लगाने का काम बचा हुआ है।
जल्द पूरा कर लिया जाएगा : इलेक्ट्रिक लोको शेड का निमार्ण कार्य अपने अंतिम चरण में है और बहुत जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक व सी पीआरओ जोनल