
अगले 24 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल
cg weather update : बिलासपुर। मानसून द्रोणिका अंबिकापुर के ऊपर होने के कारण एक बार फिर शहर समेत आसपास के क्षेत्र का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में शहर समेत आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की ।
Weather Update : इधर रात होते ही शहर समेत आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मानसून द्रोणिका के कारण रविवार रात से शहर समेत आसपास के मौसम में बदलाव आया। सोमवार को सुबह की शुरुआत आकाश मेघमय रहने के साथ हुई। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी (Weather Update) हुई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। दोपहर में कुछ मिनट के लिए धूप खिली और फिर से आकाश मेघमय हो गया। इसका असर शहर के तापमान पर भी पड़ा।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात साढ़े 9 बजे झमाझम (CG Weather Update) बारिश शुरू हुई और आधे घंटे तक बादल बरसते रहे। बारिश के बाद लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | तापमान |
| रायपुर | 28.6 |
| बिलासपुर | 31.0 |
| पेण्ड्रा | 29.7 |
| अंबिकापुर | 29.7 |
| जगदलपुर | 25.0 |
| दुर्ग | 28.8 |
| राजनांदगांव | 29.5 |
आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी...
cg weather alert मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उदई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर फैला है। इसके प्रभाव से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र समेत जांजगीर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
Published on:
18 Jul 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
