12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन प्यार के चक्कर में महिलाओं व विधवाओं ने गंवाए अपने लाखों रुपए

Bilaspur news: सोशल मीडिया में हुई दोस्ती प्यार में बदली और प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि कुछ ने लाखों रुपए गंवाए तो कुछ बलात्कार की शिकार हो गईं। ऑनलाइन प्यार के एक रिएक्शन सेक्सटॉर्शन के रूप में भी सामने आया है। शादी या दोस्ती के झांसे में आकर ठगी का शिकार होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर शादी व डेटिंड के कई ऐसे ऐप है जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए धडल्ले से किया जा रहा है।

3 min read
Google source verification
ऑनलाइन प्यार में ठगी

ऑनलाइन प्यार में ठगी

Bilaspur crime news: बिलासपुर में शातिर ठग इन एंप के माध्यम से विधवा, परित्यागता या 35 से 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाएं जिनकी शादी न हुई हो, को अपने झांसे में लेकर ठगी करते हैं। शादी कर एक बेहतर कल का सपना दिखा कर झांसे में लेते हैं। ठगों के दिखाए सब्जबाग में फंस कर महिलाएं आसानी से बहक जाती हैं। ऐप के जरिए दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देते हुए कहानी बनाते हैं कि वह भारतीय मूल के नागरिक हैं और फिर से इंडिया में शिफ्ट होना चाहते हैं। एक बार में शिफ्ट होने पर उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कस्टम के हिस्से में चला जाएगा। झांसा देने के बाद शातिर ठग गिफ्ट भेज देते हैं।

कोरियर व कस्टम में गिफ्ट की कीमत करोड़ों के गहने व डालर में रुपए बताए जाते हैं। करोड़ों रुपए मिलने के लालच में महिलाएं कस्टम व अन्य खर्च में लाखों रुपए खर्च कर देती हं। रुपए की डिमांड बढ़ने पर जब तक ठगी का एहसास होता है काफी देर हो चुकी होती है। पीड़ित लाखों की ठगी का शिकार हो चुके होते हैं।

फेसबुकिया प्यार में बलात्कार...

पुलिस के पास पहुंचने वाले बलात्कार के 20 प्रतिशत मामले ऐसे होते हैं जिसमें पहले ऑनलाइन दोस्ती होती है फिर वह ऑनलाइन प्यार में तब्दिल हो जाता है। युवक युवती से मिलने पहुंचता है और शादी का झांसा देकर बलात्कार की वारदात को अंजाम देता है।

यह भी पढ़े: घर से कॉलेज के लिए निकले होटल में लिया कमरा और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी

प्रदेश में 100 से अधिक हैं मामले

केस 1- बिलासपुर निवासी युवक को एक विदेशी युवती से प्यार हो गया। युवती ने युवक को गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। कस्टम से आए फोन पर पता चला जो गिफ्ट आया है वह 50 लाख का है। युवक ने झांसे में आकर विभिन्न किस्तों में फोनकर्ता कस्टम अधिकारी को 7 लाख रुपए गिफ्ट प्राप्त करने खर्च कर डाले।

केस 2- रायपुर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला की शादी नहीं हो रही थी। चैटिंग ऐप के माध्यम से उसकी दोस्ती एक विदेशी युवक से हो गई। युवक ने 1 करोड़ के गहने भेजने का झांसा दिया। कस्टम व अन्य चार्ज पटाते पटाते महिला ने 10 लाख दे डाला। रुपए की डिमांड बढ़ने पर ठगी का एहसास हुआ, तो महिला सुसाइड करने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने काउंसलिंग कर महिला की काफी सहायता की।

केस 3- बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती को युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया। महिला ने झांसे में आकर 32 लाख रुपए खर्च कर डाले। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक ने बीट क्वाइन में इंवेस्ट करने का झांसा दिया था। मामले में आवेदन आने पर एसीसीयू मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन प्यार में सेक्सटॉर्शन...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दोस्ती होने के बाद इंस्ट्राग्राम, फेसबुक व वाट्सएप चैटिंग एप पर वीडियो काल के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड कर ठगी की जा रही है। प्रदेश में ऐसे अपराध हर माह 20 से अधिक दर्ज होते हैं। जामताड़ा व राजस्थान के भरतपुर में ऐसे गिरोह सक्रिय हैं।

नाइजीरियन गिरोह का हुआ था खुलासा...

रायपुर पुलिस ने शादी व दोस्ती के झांसे में आकर ठगी की शिकायत पर जांच करते हुए नाइजीरियन गिरोह को गिरफ्तार किया था। उस दौरान खुलासा हुआ था कि शादी व दोस्ती का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी की है।

कवि गुप्ता, एएसपी साइबर- ऑनलाइन प्यार के जाल में फंस कर प्रदेश में लगभग हर माह 50 लोग ठगी का शिकार होते हैं। कुछ शादी के नाम पर दो कुछ सेक्सटॉर्शन के जरिए, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में दोस्तों के बाद महिलाएं व युवती 376 की शिकायत लेकर भी पहुंची हैं।

राहुल देव शर्मा, एडिशनल एसपी बिलासपुर- ऑनलाइन प्यार के झांसे में आकर ठगी का शिकार होने की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अपराध दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला, बुरी तरह से गंभीर