
Women ITI Koni
बिलासपुर . शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी एवं सिरगिट्टी में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश 25 अगस्त तक होगा। कोनी के महिला आईटीआई में संचालित व्यवसायों क्रमश: कोपा, स्टेनोग्राफी हिन्दी एवं हॉस्पिटल हॉउस कीपिंग के प्रवेश सत्र 2020-21 में प्रवेश प्रारंभ है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सीजीआईटीआई डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में संस्था स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सिरिगट्टी में भी आवेदन 25 तक
जिले की नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिरगिट्टी में सत्र अगस्त 2020-21 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन सीजीआईटीआई डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इस संस्था में प्रवेश की सभी प्रक्रियाएं आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में की जाएगी।
Published on:
22 Aug 2020 10:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
