30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना नई राहें: उपसंचालक पंचायत दफ्तर में वर्क फ्रॉम होम प्रयास से संभव हो सकता है

उपसंचालक पंचायत के कार्यालय में सभी कार्य वर्तमान में ऑफलाइन हो रहे है। कार्यालयीन कामकाज को वर्क फ्रॉम होम करने की दिशा में प्रयास करने से संभव हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

GANESH VISHWAKARMA

•

Updated: 25 May 2020, 10:34 PM IST

कोरोना नई राहें: उपसंचालक पंचायत दफ्तर में वर्क फ्रॉम होम प्रयास से संभव हो सकता है

कोरोना नई राहें: उपसंचालक पंचायत दफ्तर में वर्क फ्रॉम होम प्रयास से संभव हो सकता है

बिलासपुर . उपसंचालक पंचायत के कार्यालय में सभी कार्य वर्तमान में ऑफलाइन हो रहे है। कार्यालयीन कामकाज को वर्क फ्रॉम होम करने की दिशा में प्रयास करने से संभव हो सकता है।

जिले के ६४९ ग्राम पंचायतों के सचिवों के कार्यों का नियंत्रण इस दफ्तर से संचालित किए जाते है। इनका वेतन भुगतान भी इसी कार्यालय से तैयार किया जाता है। कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। लेकिन कामकाज मेन्युअल अधिक होते है। विभाग में कार्य करने के लिए फिलहाल एेसा कोई वेबसाइट तैयार नहीं किया गया है। जनपद पंचायतों का वेतन , आरटीआई , बीटीआर बनाकर कोषालय में भेजना सभी कामकाज मेन्युअल हो रहे है। ऑडिट का कार्य भी मेन्युअल है।
पंचायत के वेबसाइट से मुख्यालय के दिशा निर्देश आते है। इसके अलावा सभी कार्य ऑफलाइन किए जा रहे है। पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम होने से तत्काल में काफी जटिलताएं उत्पन्न हो जाएगी। वर्क फ्रॉम होम करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास करने से संभव हो सकता है।
प्रयास से संभव
पंचायतों का कार्य अभी पूरी तरह से ऑफलाइन किया जा रहा है। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम करने की दिशा में प्रयास करने से कार्य संभव हो सकता है।
जेपी शुक्ला, उपसंचालक पंचायत,बिलासपुर