4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्वचा जलने पर अपनाएं यह उपाय

त्वचा का जलना कई तरह के हो सकते हैं। फस्र्ट डिग्री जलने में ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं होती है। सिर्फ जलन, त्वचा का लाल होना और हल्की सूजन भी दिखाई दे सकती है।
2 min read
Google source verification
त्वचा जलने पर अपनाएं यह उपाय

त्वचा जलने पर अपनाएं यह उपाय

त्वचा का जलना कई तरह के हो सकते हैं। फस्र्ट डिग्री जलने में ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं होती है। सिर्फ जलन, त्वचा का लाल होना और हल्की सूजन भी दिखाई दे सकती है। सैकंड डिग्री में त्वचा की भीतरी स्तर पर प्रभाव पड़ता है। इसमें छाले पडऩे के साथ ही सफेद और गीली त्वचा दिखने लगती है।

इन छालों को फोडऩा नहीं चाहिए, इससे संक्र मण हो सकता है। थर्ड डिग्री में त्वचा की सभी स्तर प्रभा वित होती हैं और चौथे डिग्री में जॉइंट्स और हड्डियों तक पर प्रभाव पड़ता है जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

यह करें उपचार

बर्फ का पानी
त्वचा जलने पर सबसे पहले संबंधित जगह पर ठंडा पानी डालें। जलन कम होने तक कम से कम 20 मिनट तक ठंडे पानी के संपर्क में रहें। इसके बाद ही किसी एंटी सेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी में भीगे कपड़े को भी संबंधित जगह पर 5 से 15 मिनट तक रखा जा सक ता है। इस प्रक्रि या को थोड़ी-थोड़ी देर में दोह राया भी जा सकता है। अत्य धिक ठंडे कपड़े का इस्ते माल नहीं करना चाहिए, इससे जलन बढ़ सकती है।

एलोवेरा जैल
फस्र्ट डिग्री जलन के लिए एलोवेरा अच्छा कूलिंग एजेंट होता है। इसमें एंटी-इंफ्ले मेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को ठंडक पह ुंचाती है। साथ ही इससे रक्त का सं चार भी बढ़ता है। एलो वेरा की पत्तियों से भी जैल निकालकर सीधा लगाया जा सकता है।

शहद
हल्का जलने पर शहद भी लगाया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के साथ ही प्राकृ तिक तौर पर एंटी बैक्टी रियल और एंटी फंगल गुण भी होते हैं।

एंटी बायोटिक क्रीम
त्वचा जलने से होने वाले संक्र मण को रोकने में एंटी बायोटिक क्रीम सहा यक होती है। क्रीम लगाने पर संबंधित जगह को क्लिंग फिल्म या स्टे राइल ड्रेसिंग से ढक भी सकते हैं।