5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मच्छरों को देसी तरीकों से भगाएं, जानें ये खास टिप्स

गर्मी के मौसम की शुरुआत होने लगी है इसके साथ ही मच्छर भी पनपना शुरू होने लगे हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर मच्छरों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 15, 2019

avoid-mosquitoes-in-indigenous-ways-learn-these-special-tips

गर्मी के मौसम की शुरुआत होने लगी है इसके साथ ही मच्छर भी पनपना शुरू होने लगे हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर मच्छरों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

गर्मी के मौसम की शुरुआत होने लगी है इसके साथ ही मच्छर भी पनपना शुरू होने लगे हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर मच्छरों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

लौंग का तेल : कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं।

अजवायन पाउडर : एक शोध के अनुसार अजवायन से मच्छर दूर रहते हैं, जिन जगहों पर मच्छर अधिक आते हैं, वहां पर अजवायन या इसका पाउडर डाल दें।

सोयाबीन तेल : सोयाबीन के तेल से त्वचा की हल्की मसाज करें। इससे मच्छर दूर रहेंगे। इसके अलावा नीलगिरी का तेल भी बहुत कारगर है।

गेंदे का फूल : इसकी सुगंध न सिर्फ आपको ताजगी से भर देती है बल्कि मच्छर भी भगाती है। गेंदे का पौधा न सिर्फ अपने बगीचे में लगाएं बल्कि बालकनी में भी इन्हें जगह दें, जिससे शाम के समय मच्छर आपके घर में न आएं।

गोबर के कंडों को जलाकर इसके ऊपर हवन सामग्री या सूखे हुए नीम के पत्ते डाल दें। खिड़की और दरवाजों को बंद करके कमरों में 10 मिनट के लिए इसकी धुनी करें। ध्यान रहे कि इस दौरान घर के लोग कमरे से बाहर चले जाएं। बाद में खिड़की और दरवाजे खोल दें। इस प्रयोग में कर्पूर का भी उपयोग किया जा सकता है। मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी है कि घर या पड़ोस में पानी इक्कठा न होने दें।