6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेहत के लिए जरूरी है मालिश, तनाव, कब्ज, साइनस से मिलता है छुटकारा

मालिश की पूरी प्रक्रिया ऐसी है कि इससे न सिर्फ सुकून मिलता है बल्कि कई प्रकार के अन्य फायदे भी होते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
massage

सेहत के लिए जरूरी है मालिश, तनाव, कब्ज, साइनस से मिलता है छुटकारा

मालिश की पूरी प्रक्रिया ऐसी है कि इससे न सिर्फ सुकून मिलता है बल्कि कई प्रकार के अन्य फायदे भी होते हैं। आपको बता दें कि मालिश, हमारे शरीर की मांसपेशियों में रक्त संचार को तेज करता है। इसके साथ ही मालिश से मांसपेशियों में गर्माहट भी आती है। इससे लेक्टिक एसिड भी दूर होता है। अाइए जानते है मालिश के फायदे :-

तनाव: हाथ-पैर के अंगूठे पर 15-20 सेकंड तक प्रेशर दें। दिन में ऐसा 2-3 बार करने से तनाव कम होता है।
कब्ज: दिन में 2-3 बार पिंडलियों की मालिश 3-5 मिनट तक करने से कब्ज नहीं रहती।
साइनस: इस तकलीफ में 15-20 सेकंड तक हाथ की अंगुलियों के पोरों को दबाएं। छींकें आना बंद हो जाएंगी।
खांसी: दोनों हाथों को आपस में 1-2 मिनट रगड़ें। दिन में ऐसा 2-3 बार करने पर आराम होगा।
पेट दर्द: टखनों को हल्के हाथ से दबाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। ऐसा दिन में पांच बार करना चाहिए।