2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर भी एक लैब, कई लाजवाब काम

हमारा शरीर किसी प्रयोगशाला से कम नहीं है। शरीर से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां हैं, जिनसे हम खुद उम्रभर अनजान रहते हैं। आइए...
2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Sep 27, 2018

Body

Body

हमारा शरीर किसी प्रयोगशाला से कम नहीं है। शरीर से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां हैं, जिनसे हम खुद उम्रभर अनजान रहते हैं। आइए जानते हैं, मानव शरीर से जुड़ी बातें- शरीर बनाता है दर्दनिवारक दवा: हमें फलों और सब्जियों से प्राकृतिक एस्प्रिन मिलता है। जब हम फल खाते हैं, तो उनमें पाए जाने वाले बेंजोइक एसिड खुद सेलीसिलीक एसिड बनाते हैं, जो दर्द निवारण का कार्य करता है।

तलवे होते हैं सबसे मोटे:

चमड़ी के लिहाज से देखा जाए तो पैर के तलवे और हथेलियां सबसे मोटी होती हैं। इसकी वजह इस त्वचा में सबसे ज्यादा कैराटिन होता है। तलुओं और हथेलियों की चमड़ी बचपन में १.५ मिलीमीटर होती है, जो बड़े होने पर चार मिलीमीटर हो जाती है।

टंग प्रिंट भी अलग

हर इंसान के हाथों की रेखाएं अलग होती हैं, यह तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी जीभ के प्रिंट भी अलग हैं। जीभ शरीर का एक मात्र स्नायु है, जो एक ही तरफ से जुड़ा हुआ है। जीभ की रेखाएं हर इंसान में अलग-अलग होती हैं।

हम रात में चमकते हैं

कभी गौर किया आपने? इंसान रात में चमकते हैं। यह हम देख नहीं पाते। इंसानों का शरीर कैमिकल रिएक्शन की वजह से बिजली पैदा करता है और हम रात में हल्के से चमकने लगते हैं। अल्ट्रा सेंसेटिव कैमरों ने इसे साबित किया है।

पुरानी बातें याद दिलाए शरीर


शादी की सालगिरह भूल गए? कोई बात नहीं, बस घुटनों के बल बैठिए, शायद आपको याद आ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी शादी के दिन आपने ऐसा ‘पोज’ जरूर बनाया होगा। प्रयोगों से साबित हुआ है कि हमें बीती बातें तब जल्दी याद आती हैं, जब हम उन घटनाओं के दौरान बनने वाली शारीरिक अवस्था को दोहराते हैं। उदाहरण के लिए साइकल की घंटी बजते ही हमें बचपन याद आ जाता है।


झपकी बड़े काम की : दोपहर को नींद लेना आलस की निशानी मानी जाती है, परंतु 15 मिनट की झपकी हमारे अंदर ऊर्जा पैदा करती है। यदि दोपहर को 15 मिनट की झपकी ली जाए, तो दिमाग तेजी से काम करने लगता है। यही नहीं इससे आपका हृदय भी ठीक ढंग से काम करता है।