12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात घंटे बैठते हैं तो स्वस्थ रहने के लिए 5 किमी चलें

रोजाना कम दूरी के सैर से भी शरीर की मानसिक और शारीरिक उत्‍पादकता बढ़ती है

less than 1 minute read
Google source verification
walking benefits

सात घंटे बैठते हैं तो स्वस्थ रहने के लिए 5 किमी चलें

लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करने वालों में हृदय रोगों की आशंका अधिक है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित शोध के अनुसार एक दिन में सात घंटे से अधिक बैठने वाले में खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय पर दबाव पड़ता है और रोग जन्म लेते हैं। उन्हें रोजाना 5 किमी. वॉक करने की सलाह दी गई है।

पैदल चलने के फायदे
- रोजाना कम दूरी के सैर से भी शरीर की मानसिक और शारीरिक उत्‍पादकता बढ़ती है। अगर आपको बहुत जल्‍दी थकान महसूस होती है तो आपको रोज सैर करना चाहिए। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है, मूड बेहतर होता है और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं।

- रोज सैर करने से रक्‍तप्रवाह तेज होता है और कैलोरी घटती है जिससे कार्डियोवस्‍कुलर सेहत बेहतर हो पाती है। रोजाना सैर करने से हार्ट रेट बेहतर होता है और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही ये हार्ट अटैक, स्‍ट्रोक और धमनी रोग के खतरे को भी कम करता है।

- पैदल चलने से वे सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती है।जाेकि शारीरिक मजबूती के लिए आवश्यक हैं।