20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगीत चिकित्सा से रोगी के इलाज में आती है तेजी

आइये जानते हैं कि कौन सा राग किस रोग के इलाज के लिए उपयोगी होता है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Dec 31, 2018

know-about-music-therapy

आइये जानते हैं कि कौन सा राग किस रोग के इलाज के लिए उपयोगी होता है।

संगीत शारीरिक और मानसिक रोगों का उपचार करने में सक्षम है। यह शरीर के समस्त तंत्रों पर अपना प्रभाव डालता है। मानसिक व तंत्र रोगों पर तो यह विशेष रूप से अधिक प्रभावी सिद्ध हुआ है।

संगीत चिकित्सा किसी भी अन्य चिकित्सा पद्धति के साथ प्रयोग करने पर यह अपने मानसिक प्रभाव के कारण रोगी के स्वस्थ होने की दर को बढ़ा देती है। संगीत चिकित्सा की यह एक विशेषता है कि यह शरीर के सारे अंगों और समस्त शारीरिक कार्यप्रणाली पर उत्तेजना व शिथिलन दोनों तरह से प्रभाव डालती है। संगीत का यह प्रभाव रोग एवं संगीत की प्रकृति पर निर्भर करता है। आइये जानते हैं कि कौन सा राग किस रोग के इलाज के लिए उपयोगी होता है।

उपयोगी राग -
राग : ललित, केदार। मानसिक रोगों में उपयोगी।
राग : यमन, कल्याण, नट भैरव, हिन्डौल, जोनपुरी। हड्डियों के लिए फायदेमंद।
राग : भैरवी, केदार, श्री शुद्ध कल्याण। अस्थमा में उपयोगी।
राग : हिण्डौल, पूरिया, कौशिक कानडा, तोडी, पूर्वी, मुल्तानी। लो व हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी।