
कहीं अपनी सेहत काे ताे नहीं भूल रहे आप? यहां जानिए जवाब
क्या आपकी सेहत पर काम भारी है? अपने काम और जिम्मेदारियों की आड़ में कहीं आप सेहत को भूल तो नहीं रहे। नीचे दिए गए सवालों से जानिए अपनी वास्तविक स्थिति :-
1. कोई मनोरंजक जिम्मेदारी और सेहत में से एक को चुनना हो तो आप जिम्मेदारी चुनते हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
2. आप मानते हैं कि दो-चार दिन सेहत को भूल जाने से खास फर्क नहीं पड़ता?
अ: सहमत ब: असहमत
3. आपकी छुट्टियां और वीकएंड आराम करने व टीवी देखने में बीतते हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
4. आप अक्सर कहते हैं कि मेरी सेहत तो भली चंगी है मुझे बीमारियों की कोई फिक्र नहीं?
अ: सहमत ब: असहमत
5. सेहत के नाम पर आप घंटों बहस कर सकते हैं, लेकिन घंटे भर की एक्सरसाइज करने से हिचकिचाते हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
6. पेशेवर कामों को दिया समय अपेक्षा से अधिक होता है?
अ: सहमत ब: असहमत
7. काम का बोझ आपकी दिनचर्या को महीने में दो से ज्यादा बार बिगाड़ देता है?
अ: सहमत ब: असहमत
8. आप फिजूल की जिम्मेदारियों को ना नहीं कह पाते?
अ: सहमत ब: असहमत
9. काम और सेहत को लेकर आप अनुशासित बनना चाहते हैं, लेकिन लालच आड़े आता है?
अ: सहमत ब: असहमत
स्कोर और एनालिसिस
'काम' की ज्यादा परवाह है:
यदि छह या उससे ज्यादा सवालों से 'सहमत' हैं तो आप गड़बड़ कर रहे हैं। सच यही है कि सेहत बनी रहेगी तभी काम भी बनेंगे और बढ़ेंगे। एक संतुलित स्थिति बनाकर आप समाधान खोज सकते हैं। आलस छोडि़ए, दिन, वक्तऔर साधनों के बहानों को किनारे कर नई शुरुआत कीजिए। आप सफल होंगे।
काम और सेहत दोनों जरूरी:
6 या उससे ज्यादा सवालों से 'असहमत' हैं तो आपको संतुलन बनाने की कला आती है। आपकी सफलता के पीछे आपका अनुशासन व सक्रिय सोच है, जिसे सेहतमंद सोच कहना गलत न होगा। शरीर व मन को समय देने की आदतों को निखारते रहिए।
Published on:
16 Feb 2019 09:04 am
