4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोच और व्यवहार में सेहत को लेकर चिंता है तो एेसे जानें

नीचे दिए सवालों से सहमत या असहमत होकर आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हुआ ?
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 16, 2019

worried-about-health

नीचे दिए सवालों से सहमत या असहमत होकर आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हुआ ?

सोच और व्यवहार में सेहत को लेकर चिंता है तो यह क्विज आपके काम की हो सकती है। नीचे दिए सवालों से सहमत या असहमत होकर आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हुआ ?

1. आपके साथ कुछ अप्रिय घट जाए तो खुद को कमजोर और असहाय समझने लगते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

2. अपने से जुड़े किसी अप्रिय सच को मान लेना अक्सर एक तरह से अपमान का विषय बनता है?
अ: सहमत

ब: असहमत

3. आप उन्हीं बातों पर सहमत होते हैं, जिनमें आपको अपना फायदा नजर आता है?
अ: सहमत

ब: असहमत

4. बीते कल में जो कुछ घटा, उसे लेकर तनाव में रहते हैं और नई शुरुआत से घबराते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

5. उन मौकों पर पीछे हट जाते हैं जहां वाकई आपको कुछ कर दिखाने की जरूरत होती है?
अ: सहमत

ब: असहमत

6. आपकी फितरत कुछ ऐसी है कि सच या सही बात कहने वाले को आप नापसंद करते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

7. चाहते हैं कि जीवन में संकट कम और सुविधाएं ज्यादा हों, लेकिन मेहनत नहीं करते ?
अ: सहमत

ब: असहमत

8. आप चीजें छुपाते हुए दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं ?
अ: सहमत

ब: असहमत

स्कोर और एनालिसिस -
आप अपने ही 'कैदी' हैं: यदि छह या उससे अधिक जवाबों से सहमत हैं तो लगता है कि आपने खुद को एक ऐसे पिंजरे में कैद कर लिया है, जिसकी चाबी खुद आपके पास है। आप खुद में बदलाव कर सकते हैं इसके लिए मौकों का इंतजार न करें। ऐसे विचारों को आने से रोकिए जो आपको कमजोर बनाते हों।

अपने दम पर 'सूरमा' हैं: छह या उससे अधिक जवाबों से असहमत हैं तो यकीनन आप खुद को एक अच्छी अवस्था में पाते हैं। इन सवालों से असहमत होना भी एक सूरमा जैसे साहस को दिखाता है। आप मेहनत करते हैं और कल की चिंता कल पर ही छोड़ देते हैं।