जानकारी के अनुसार भारी संख्या में कारतूस, वर्दी, नक्सली साहिय, पिट्ठू आदि बरामद हुए थे। वहीं बीते शनिवार को भी गिरिडीह के पीरटांड़स्थित खुखरा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर छह जवानों को मारने का असफल प्रयास किया था। इस मामले में 30 नक्सलियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ था।
इसमें भी अजय महतो और नुनूचंद महतो दस्ता के होने की बात सामने आई थी। पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ तल रही थी नक्सलियों की ओर से दो लैंड माइंस विस्फोट की खबर सामने आई है। एएसपी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।