बोकारो। गत दिन दिनों से बोकारो और चास के रहवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। यहां बुधवार को तीसरे दिन भी बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने से लोगों के सामने पीने का पानी का संकट हो गया है।
बताया गया कि बुधवार तक गुरुद्वारा एवं पिण्ड्राजोरा फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों से सप्लायी शुरू नहीं हो सकी है। टाई लाइन से ही बिजली मिलने के कारण बारी-बारी से फीडर में बिजली दी जा रही थी। बिजली के अभाव में चास, बीएसएल के सेक्टर एरिया, बोकारो के सेक्टर वन, टू, थ्री सहित अन्य इलाकों में बुधवार को भी बिजली नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बारिश-आंधी से कई स्थानों पर बिजली के पोल व तार गिरने से ठप बिजली सप्लाई बुधवार को दोपहर तक शहर के अधिकांश इलाकों में शुरू नहीं हो पाई। जबकि चास चंद्रपुरा ट्रांसमिशन लाइन व जैना टाई लाइन के प्रभावित होने से बिजली संकट और गहराने की संभावना है।