बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार, 'रेस 3 के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने ईद पर ही यह घोषणा कर दी थी कि वो रेस 4 बनाएंगे और उसमें सलमान खान होंगे। हालांकि अब रेस 4 का डायरेक्शन रेमो डिसूजा नहीं करेंगे।’ रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी है कि, 'रेस 3 की शूटिंग के समय सलमान खान लगातार रेमो को बता रहे थे कि फिल्म में क्या-क्या करना है ? यहां तक कि अनिल कपूर जैसे सीनयर एक्टर भी सलमान खान से डायरेक्शन ले रहे थे। रेमो को उसी समय समझ आ गया था कि उनके हाथ से यह प्रोजेक्ट निकल गया है और अब वो कुछ नहीं कर सकते हैं। जब सलमान खान फिल्म को अपने हाथों में ले लेते हैं तो आपको उनके हिसाब से काम करना होता है या फिर आप प्रोजेक्ट को छोड़ कर जा सकते हैं। कबीर खान जब 'ट्यूबलाइट' बना रहे थे तब उनकी भी सलमान खान के साथ इसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। 'रेस 3' के एक्सपीरियंस के बाद रेमो अब खुद भी रेस 4 का डायरेक्शन नहीं करना चाहते हैं।'