11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘1942: A Love Story’ का गीत ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ शायद मूवी में होता ही नहीं अगर…

अनिल कपूर की फिल्म '1942: A Love Story’ के गाने 'Ek Ladki Ko Dekha To Aisa laga' से इंस्पायर्ड है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म बन रही थी तब मूवी का ये हिट सॅान्ग ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कभी फिल्म में था ही नहीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 02, 2019

1942 A Love Story song ek ladki ko dekha to aisa laga intresting story

1942 A Love Story song ek ladki ko dekha to aisa laga intresting story

बॅालीवुड स्टार Anil Kapoor और Sonam Kapoor की फिल्म 'Ek Ladki Ko Dekha To Aisa laga' Box Office पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने धीमी शुरुआत जरुर की है लेकिन लोगों को मूवी का कंटेंट काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस फिल्म का टाइटल अनिल कपूर की फिल्म '1942: A Love Story’ के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से इंस्पायर्ड है। अनिल की इस पुरानी फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म बन रही थी तब मूवी का ये हिट सॅान्ग ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कभी फिल्म में था ही नहीं।

दरअसल, जब फिल्म के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने जावेद अख्तर साहब को फिल्म के गीत लिखने के लिए स्क्रिप्ट सुनाई तो एक सीन की सिचुएशन को देखते हुए जावेद ने एक गाने के होने की इच्छा जाहिर की। मगर बजट और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए विधु जी इस बात के लिए राजी नहीं हुए। पर जावेद इस बात के पीछे लगे रहे। अंत में विधु जी उनसे बोले, 'ठीक है चलिए आप गाना लिखिए फिर देखते हैं।'

लेकिन इस बात को जावेद साहब भूल गए थे। एक दिन जब उनकी मुलाकात फिर विधु विनोद चोपड़ा से हुई तो उन्होंने झट से पूछा कि आपने गाना बनाया।

इसपर जावेद ने थोड़ा सोचा और कहा, 'मैंने सोचा कि आप इंट्रेस्टेड नहीं है तो क्या ही कोई गीत लिखूं, वरना तो ऐसा कुछ सोच रहा था - एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।’

पर उस मीटिंग में आर डी बर्मन साहब भी मौजूद थे। उन्होंने जावेद से तुरंत कहा, 'लिखो इस गाने को तुरंत।' अभी चाहिए। इसपर जावेद अख्तर की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। फिर उन्होंने तुंरत गाने के बोल लिखे। गाने के बोल थे, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा…जैसे खिलता गुलाब, जैसे शायर का ख्वाबजैसे उजली किरण, जैसे बन में हिरन, जैसे चांदनी रात, जैसे नरमी की बात जैसे मन्दिर में हो एक जलता दिया..हो।'