इस मामले में '2.0' ने अक्षय की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम...
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस साल '2.0' सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। पहले दिन ही इस फिल्म ने 50करोड़ का आकड़ा पार कर दिया। बता दें इस फिल्म ने पहले दिन 64 करोड़ की कमाई की है। जहां एक ओर ये फिल्म बॅालीवुड की ओपनर फिल्म साबित हुई है वहीं इस फिल्म ने अक्षय के कॅरियर की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जी हां, ओपनिंग डे के मामले में '2.0' ने अक्षय की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम...
गोल्ड
इस फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन कुल 25.25 करोड़ का कारोबार किया था।
सिंह इज ब्लिंग
2.0 की तरह 'सिंह इज ब्लिंग' में भी अक्षय कुमार के साथ एमी जैक्सन ने काम किया था। इस फिल्म ने पहले दिन 20.67 करोड़ की कमाई की थी।
हाउसफुल 3
साल 2016 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की थी।
ब्रदर्स
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'ब्रदर्स' में जैकलीन फर्नांडीस भी मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म ने पहले दिन 15.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
राउडी राठौर
अक्षय कुमार की सबसे हिट फिल्म 'राउडी राठौर' ने पहले दिन 15.10 करोड़ की कमाई की थी।