3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल पुराना Video देख भर आएंगी आंखें, भाई का हाथ थामे भावुक दिखीं ‘कपूर प्रिंसेस’

Riddhima Kapoor wedding video: 19 साल पुराना वीडियो देख 'कपूर प्रिंसेस' इमोशनल हो उठीं। अपने भाई का हाथ थामे वो अपने बचपन की यादों में खो गईं, जो इस वीडियो में कैद थीं।

2 min read
Google source verification
20 साल पुराना Video देख भर आएंगी आंखें, भाई का हाथ थामे भावुक दिखीं 'कपूर प्रिंसेस'

Riddhima Kapoor wedding video (सोर्स: X)

Riddhima Kapoor Wedding Video: कपूर खानदान के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल और इमोशनल कर देने वाला है। नीतू कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपनी शादी की 20वीं सालगिरह (20th Wedding Anniversary) मना रही हैं। इस खास अवसर पर रिद्धिमा ने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा देते हुए अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें पूरे कपूर परिवार की झलक देखने को मिली है।

भाई का हाथ थामे भावुक दिखीं 'कपूर प्रिंसेस'

रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी 25 जनवरी 2006 को शादी के बंधन में बंधे थे। शेयर किए गए वीडियो में उस शाही शादी की वो रस्में दिखाई गई हैं, जिन्होंने एक नए सफर की शुरुआत की थी और वीडियो में दिवंगत एक्ट्रेस ऋषि कपूर दूल्हे राजा भरत का हाथ थामकर उन्हें वरमाला के लिए स्टेज तक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बहन रिद्धिमा को मंडप तक लाने का फर्ज भाई रणबीर कपूर ने निभाया। रणबीर बड़े ही प्यार से अपनी बहन का हाथ थामकर उन्हें स्टेज की ओर ले जाते दिख रहे हैं।

बता दें, वीडियो में रिद्धिमा नारंगी और लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि भरत साहनी ने क्रीम रंग की शेरवानी और सेहरा पहना हुआ है। इस पुरानी याद में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा भी कपूर परिवार के साथ पीछे चलती हुई दिखाई दे रही हैं।

आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ नजर आए

इतना ही नहीं, वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने अपने माता-पिता को याद करते हुए लिखा, "20 साल पहले, मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ थामकर मुझे अपने प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ एक नए जीवन में भेजा था। आज मेरे पास जो कुछ भी है, उसकी शुरुआत उन्हीं से हुई है।" उन्होंने अपने पति भरत को शुक्रिया कहते हुए लिखा कि वो हर मौसम में उनके साथ खड़े रहे और उनके जीवन को प्यार से भर दिया। रिद्धिमा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर बधाइयां दीं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा, कोरियोग्राफर फराह खान और महीप कपूर ने कपल को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस पुराने वीडियो को देखकर काफी खुश हैं और ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो रहे हैं।

दरअसल, रिद्धिमा और भरत की एक प्यारी-सी बेटी है, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के द्वारा अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब खबरें हैं कि वो जल्द ही अपनी मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ अपनी पहली फिल्म पर काम कर रही हैं। 20 साल का ये लंबा सफर रिद्धिमा और भरत के बीच की गहरी बॉन्डिंग को दिखाता है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग